उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर पूर्व व पूर्व में भारी बारिश तो उत्तर में लू

कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर, गोवा, कोंकण और कर्नाटक के और इलाकों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के बचे इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान पहुंच जाएगा। मानसून के लगातार आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

बिहार-झरखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से तट की ओर चलने वाली दक्षिण पश्चिम तेज हवाओं के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों के कुछ इलाकों मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के कुछ इलकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button