उत्तर प्रदेशकानपुर

रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए बीजेपी नेता को पार्टी ने किया बर्खास्त

कानपुर: बीजेपी महिला नेता के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गए पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर को बीजेपी ने बर्खास्त कर दिया है. बीते 20 अगस्त को बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर को अपनी सह नेता के साथ कानपुर में पकड़ा गया था. इसके बाद बीजेपी नेता मोहित सोनकर को उनकी पत्नी, सास और ससुराल वालों ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा था.

भाजपा नेता मोहित सोनकर आनंदपुरी पार्क के अंदर भाजपा की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बिंदु गोयल (कानपुर दक्षिण) के साथ पकड़े गए थे. उसके बाद बीजेपी नेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बता दें कि मोहित सोनकर की शादी 6 वर्ष पहले मोनी सोनकर से हुई थी. आरोप है कि भाजपा नेता मोहित सोनकर काफी दिनों से मोनी को परेशान कर रहे थे.

मोहित जब भाजपा नेता के साथ रंगरेलियां मना रहे थे. तभी मोहित की पत्नी अपने परिजनों के साथ आनंदपुरी की सोसाइटी पहुंच गई. इसके बाद मोहित की पत्नी और उसके परिजनों ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. इस मामले के बाद अब भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर को पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई कानपुर दक्षिण की जिला अध्यक्ष बीना आर्या पटेल और कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने की है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button