उत्तर प्रदेशलखनऊ

बढ़ने लगा तापमान, कानपुर व बांदा का पारा 44 के पार

लखनऊ। चार दिन की राहत के बाद अब फिर तापमान बढ़ने लगा है। एक दिन पूर्व जहां प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बुधवार को बढ़कर सर्वाधिक अधितम तापमान कानपुर व बांदा का 44.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा कानपुर व बांदा का रहा, जबकि मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांदा व झांसी का 43.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं वाराणसी का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 43.6 डिग्री, फतेहपुर का 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान में सर्वाधिक गिरावट अलीगढ़ की ऋणात्मक 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान सबसे कम मेरठ का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजजफ्फरनगर का 22.6 डिग्री सेल्सियस, इटावा का 22.2 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज का 29.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button