उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, चिल्लाकर कहा- ‘मैंने खाया जहर’

लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास से करीब 100 कदम की दूरी पर शुक्रवार को एक युवक ने जहर खा लिया। पुलिस को देखते ही उसने जोर-जोर से चिल्लाकर कहा कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घबरा गए।

पुलिस ने युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। युवक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले के रूप में हुई है। अभी तक जहर खाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button