अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

चहुँ और मचा है शोर, अमेठी चली कांग्रेस की ओर – आशीष

186 विधानसभा अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ला की लहर अब अब गाँव गाँव चल चुकी है । हर साइलेंट मतदाता की पहली पसंद बन चुके है ऐसे में मुकाबला काफी रोचक होता नजर आ रहा है। अभी तक विधानसभा के जानकारों के अनुसार त्रिकोणीय मुकाबले की बात कही जा रही थी लेकिन अब वह अधूरा सच साबित हो रहा है जिसका श्रेय आशीष शुक्ला के स्टार प्रचारक व उनके पुत्र और पुत्रवधू को जाता है जिस प्रकार इतने कम समय मे जनता के बीच जाकर एक सफल प्रत्याशी होने का दावा कर जनता का दिल जीतने का काम कर रहे हैं ऐसा कर पाना अन्य प्रत्याशियों और उनके प्रचारक न काफी दिख रहे हैं। बधुवार को अमेठी विकास खण्ड के ग्रामसभा लोहरता ,ताला,भगनपुर,कोरारी,चौराहा,सुन्दरपुर, चतुर्भुजपुर, कोरारी गिरधरशाह के साथ दर्जनों गांव में जनसंपर्क करते हुए वोट की अपील की। वही आगे आशीष शुक्ल ने ग्राम वासियों को बताया देश की एकमात्र पार्टी कांग्रेस पार्टी है, जिसमें देश की आजादी से लेकर हमेशा देश का कार्य किया। आज कुछ ऐसे लोग देश पर काबिज हो गए हैं जो संविधान की हत्या करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। सभी लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट देने का आश्वासन दिया।उन्होंने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया और कहा हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को फ्री बस यात्रा देने का वादा किया है। साल में 3 सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त मिलेंगे, विधवा और वृद्धा पेंशन एक हजार मासिक की जाएगी, नौकरियों में महिलाओं को 40% का आरक्षण दिया जाएगा, किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा, कोरोना काल का बकाया साफ होगा, 10 लाख तक का सरकारी इलाज मुफ्त होगा। न्याय योजना के तहत घर की महिला मुखिया के खाते में 72 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। भर्ती विधान के तहत बेरोजगार युवाओं और युवतियों को 20 लाख सरकारी रोजगार दिए जाएंगे।इस मौके पर मनोज शुक्ल,राजेंद्र तिवारी,रेखा पाल,राकेश सिंह,सचिन तिवारी,अशोक शुक्ल,मनीष शुक्ल,उपेंद्र मिश्र,केशव प्रसाद शुक्ल ,रोहित,राहुल, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button