उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक होने से मचा हड़कंप, 1.5 किमी का इलाका खाली कराया गया

लखनऊ: लखनऊ एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट के कार्गो इलाके में रेडियो एक्टिव मेटेरियल से गैस लीक होने लगी। गैस लीक की घटना के बाद एयरपोर्ट के डेढ़ किमी के इलाके को खाली करा लिया गया।

हालात पर पूरी नजर

लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कैंसर के मरीज को एयरलिफ्ट किया गया था। उसी मरीज के साथ दवा थी जिससे रेडियो एक्टिव मेटेरियल का रिसाव हुआ। फिलहाल पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं है। सीआईएसएफ के जवान पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक रेडियो एक्टिव मेटेरियल के लीक होने का अलार्म बज उठा। जानकारी के मुताबिक रेडियोएक्टिव मेटेरियल एक बॉक्स में था और कैंसर पेसेंट के साथ लाया गया था।

रेडियो एक्टिव गैस लीक होते ही बजने लगा अलार्म

रेडियोएक्टिव मेटेरियल किसी वजह से लीक होने लगा और खतरे का अलार्म बज उठा। इसके बाद वहां लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत इलाके को खाली कराया गया। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाल लिया।

हालांकि, रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक होने की इस घटना के बाद भी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। सभी उड़ानें अपने निर्धारित शेड्यूल से चल रही हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button