उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर हिंसा : एसआईटी की तीन टीमें करेंगी जांच

कानपुर। कानपुर हिंसा मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर ने एसआईटी की तीन टीमें गठित की हैं। तीनों टीमें अपनी रिपोर्ट अलग-अलग पुलिस कमिश्नर को सौंपेगी। इसके बाद उपद्रवियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी।
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना ने रविवार को बताया कि कानपुर में चार जून को हुई हिंसा के लिए तेज तर्रार अफसरों की अगुवाई में विशेष जांच दस्ता (एसआईटी) की तीन टीमों का गठन किया गया है। पहली टीम मुख्य आरोपितों से मिले छह मोबाइलों पर घटना से पहले और घटना के बाद किनसे बात हुई, इसकी जांच करेगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बवाल के पहले और बवाल के बाद आरोपित किसके संपर्क में थे, इसकी जांच पड़ताल करेगी।
दूसरी टीम पूरी जांच की मानिटरिंग करेगी। तीसरी टीम फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज का अध्ययन कर उपद्रवियों की पहचान करेगी। सबसे अहम बात यह है कि पुलिस अब इस मामले में उपद्रवियों के पोस्टर लगाकर जनता और मीडिया के माध्यम से पोस्टर के सहारे जांच में सामने आए लोगों को गिरफ्तार करेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button