उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक, हजारों लोगों को टैग करके किए कई ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया है। हैकर ने सीएमओ के हैंडल से सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी किए। जानकारी के अनुसार सीएमओ का यह अकाउंट करीब 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था। यह गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ।

देर रात सीएमओ यूपी के अकाउंट को हैक किए जाने के बाद सबसे पहले तो प्रोफाइल में लगी तस्वीर को बदल दिया गया। इसके बाद ब्ल्यूबेजर नाम के ट्वीटर हैंडल के स्क्रीनशॉट जिफ फॉर्मेट में शेयर किया गया। इस स्क्रीशॉट वाले ट्वीट को प्रोइफाइल में पिन ट्वीट भी किया गया ताकि यह सबसे ऊपर दिखाई दे। हैकर ने जिस ट्वीट को पिन किया था उसमें एनिमेटेड तस्वीर बनाने के लिए ट्यूटोरियल की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही तीन स्टेप्स की प्रोसेस भी बताई गई थी। इसके एक लिंक भी दिया गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button