उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज, संचालक सहित दो धराए

  • शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने की कार्रवाई

कुशीनगर। जिले के कसया में लंबे समय से अवैध तरीके से चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया गया। शिकायत पर गुरुवार दोपहर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने यह कार्रवाई की। उन्होंने सेंटर सीज करते हुए अभिलेख व उपकरण कब्जे में ले लिए। संचालक व रेडियोलॉजिस्ट को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।

पुरानी फाजिलनगर रोड पर शिवम अल्ट्रासाउंड सेंटर को वरिष्ठ महिला चिकित्साधिकारी मंजुला चौधरी ने भी फरवरी माह में सीज किया था किन्तु संचालक साठगांठ कर पुनः सेंटर चलाने लगा। इसकी जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को हुई तो वह सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीलकमल व एसएचओ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम व पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। संचालक से लाइसेंस मांग जांच की तो वह वैध नहीं मिला।

चिकित्सक की जगह जांच प्रमाण पत्र पर रेडियोलॉजिस्ट हस्ताक्षर करता था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हस्ताक्षर का नमूना लेकर जांच की तो प्रथम दृष्टया मामला सही प्रतीत हुआ। टीम ने संचालक विनोद कुमार व रेडियोलॉजिस्ट आबिद को हिरासत में ले लिया। मौके से कम्प्यूटर, सीपीयू, रिकार्ड आदि सामान जब्त कर लिया गया। टीम ने जब्त सामान व पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुलिस को अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button