अयोध्याउत्तर प्रदेश

दो नशेड़ियों का उत्पात, एक ने जान दी, दूसरे ने की मां की हत्या

अयोध्याः जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार सुबह एक नशेड़ी ने नशा करने के लिए पैसे न देने पर अपनी मां की हत्या कर दी. वहीं, दूसरे नशेड़ी ने नशा करने से मना करने पर जान दे दी. फिलहाल पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी नशेड़ी बेटे की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, दूसरे मामले में आत्महत्या करने वाले नशेड़ी युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रुपए न देने पर मां को मार डाला

खंडासा थानाध्यक्ष के मुताबिक कतैंयाभादी गांव निवासी अमित मिश्र स्मैक पीने का आदी है. नशेड़ी अमित ने नशे के लिए पैसे न देने पर अपनी मां श्रीमती(60) के सिर पर डंडा मार दिया और मौके से फरार हो गया. अत्यधिक रक्त स्राव के कारण वृद्ध महिला की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि अमित मिश्रा के पिता और चार भाई दिल्ली और बरेली में रहते हैं. गांव में केवल अमित तथा उनकी मां श्रीमती रहती थी. फिलहाल पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पुलिस फरार हत्यारोपी बेटे की तलाश कर रही है.

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो दे दी जान

एक अन्य मामले में मवई थाना क्षेत्र के कसारी गांव में एक युवक का शव कमरे की छत के कुंडे से लटका हुआ मिला. थाना प्रभारी के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था. पत्नी अक्सर शराब पीने से रोकती थी. घटना से पहले भी शराब को लेकर मृतक और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. इसके बाद उसका शव लटका हुआ मिला. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button