उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बेसमय हो रही शराब की बिक्री

लखनऊ। आबकारी विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लखनऊ में शराब की बिक्री के समय होने पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। लाइसेंस दुकानदार अपने सेल्समैन के माध्यम से किसी भी समय शराब पीने वाले ग्राहक की इच्छापूर्ति कर रहे हैं। लखनऊ के ठाकुरगंज, कैसरबाग जैसे क्षेत्रों के बाद अभी नया मामला हरदोई रोड स्थित नगरिया का आया है। जहां पर राजेश कुमार जायसवाल की देशी शराब की दुकान पर मंगलवार की सुबह 8 बजे सटर के नीचे से शराब खरीदते हुए एक व्यक्ति को पाया गया।

शराब खरीदने पहुंचे राजकुमार से बातचीत में पता चला कि वह सेल्समैन को जानता है और इस कारण से सुबह के वक्त भी उसे शराब उपलब्ध कराई जा रही है। वह शराब पीने का लती नहीं है लेकिन कभी-कभी सुबह के वक्त ही शराब पी लेता है। लखनऊ के आबकारी अधिकारी के संज्ञान में इस तरह की शिकायतें आए दिन आती हैं और शिकायतों पर कार्यवाही भी होती है। मौजूदा हालात इस प्रकार के हैं कि दुकानदारों की मनमानी को रोक पाना मुश्किल साबित हो रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button