उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुरादाबादलखनऊ

यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता, हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार…18 साल से थी तलाश

मुरादाबाद,। यूपी एटीएस ने 18 साल से फरार हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को जम्मू एंड कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आतंकी जनपद पूंछ, जम्मू एंड कश्मीर का रहने वाला है। बताया गया की मुरादाबाद पुलिस ने आतंकवादी उल्फत हुसैन पर 25000 का इनाम घोषित कर रखा था। उल्फत हुसैन मुरादाबाद के थाना कटघर से एक मुकदमे में फरार चल रहा था।

 

उल्फत हुसैन पुत्र हाजी अताउल्लाह खान , ग्राम फजलाबाद, सुरनकोट, जिला पूंछ जम्मू एंड कश्मीर का मूल निवासी है और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आतंकवादी उल्फत हुसैन शस्त्र अधिनियम, पोटा, व सीएल एक्ट में मुरादाबाद के थाना कटघर से वांछित है। जमानत पर छूटने के बाद वो फरार गया था। मुरादाबाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।

2001 में भी पकड़ा गया था उल्फत हुसैन
आतंकवादी उल्फत हुसैन वर्ष 2001 में मुरादाबाद आया था और इसे 9 जुलाई 2002 को गिरफ्तार कर इसके पास से एक एके-47, एक एके 56 सहित दो पिस्टल 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर 50 डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था।

क्या होगी आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं क्या वह किसी नए आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था या किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया की हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकवादी संगठन से संबंध रखने वाले आतंकवादी उल्फत हुसैन को 9 जुलाई 2002 में जेल भेजा था। 2008 में उल्फत हुसैन को जमानत मिल गई थी। इसके बाद लगातार यह कोर्ट में तारीखों पर नहीं आ रहा था। इसको लगातार कोर्ट से वारंट भेजे गए थे। 2015 में परमानेंट गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार को मुरादाबाद की कटघर थाना पुलिस और एटीएस ने आतंकवादी उल्फत हुसैन को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button