उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश युवक-युवती की मालगाड़ी से कटकर मौत

मुरादाबाद। जिले के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवक-युवती ने बुधवार की देर रात्रि मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनाें काे घटना की जानकारी देते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

 

पुलिस अधीक्षक देहात ने गुरुवार काे बताया कि बीती देर रात्रि दो बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि बिलारी थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक-युवती की ट्रेन से कटकर माैत हो गई है। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराई। मृतकाें की पहचान गांव सैफपुर जगना निवासी सुशांत उर्फ भोला (20) व आशी (17) के रुप में हुई। दोनों की मालगाड़ी से कटकर मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गई। ग्रामीणाें की माने ताे मृतक युवक और युवती में प्रेस प्रसंग चल रहा था, इसके चलते ही दाेनाें मालगाड़ी के आगे कूद कर आत्महत्या की है।

एसपी देहात ने बताया कि दोनों के शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में जांच की जा रही हैं। विवेचना रिपोर्ट मिलने के बाद ही ज्ञात होगा कि पूरा प्रकरण क्या है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button