उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्रामीणों ने भूमाफियों के खिलाफ दिया प्रार्थना पत्र

लखनऊ। सरोजनी नगर अंतर्गत ग्रामीणों ने समाधान दिवस में भूमाफियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की है गौरतलब है कि भूमाफियों ने कई बीघा जमीन की धोखाधड़ी कर चकबंदी न्यायालय से आदेश कराकर अपने नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जानकारी के मुताबिक सरोजनीनगर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा परवर पूरब में बाहरी भूमाफियों द्वारा फर्जी इंद्राज कराकर लगभग 45 बीघा सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा चकबंदी न्यायालय से सन 2012 में अपने नाम दर्ज कराने का आदेश पारित करा लिया इसमें ग्राम के कुछ पट्टेदारो द्वारा उक्त आदेश के कुछ अंश को खारिज भी करा चुके हैं लेकिन लगभग 40 बीघे सरकारी भूमि अभी भी भूमाफियों के नाम दर्ज किए जाने का आदेश बरकरार है। वहीं उक्त भूमि को भूमाफिया सजीवन लाल आदि ने अपने नाम दर्ज कराने के लिए काफी प्रयासरत है साथ ही उक्त सरकारी जमीन को कौड़ियों के भाव विक्रय भी किया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button