उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘पृथ्‍वीराज’ देखने पहुंची योगी कैबिनेट, लखनऊ में स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर की फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज’ कल सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। इसके पहले आज मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उनके मंत्रियों के लिए लखनऊ के लोकभवन में स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग कराई जा रही है। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य, योगी सरकार के कई मंत्री, विधायक और अधिकारी फिल्‍म देख रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को भी यह फिल्‍म देखनी थी लेकिन कानपुर दौरे पर होने के नाते फिलहाल वे लोकभवन नहीं पहुंच सके हैं।

इसके पहले बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मोदी सरकार के अन्‍य मंत्रियों ने ‘पृथ्‍वीराज’ फिल्‍म देखी थी। उन्‍होंने अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर के अभिनय को खूब सराहा। आज लखनऊ के लोकभवन के ऑडिटोरियम में फिल्‍म की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग कराई गई। फिल्‍म अभिेनेता अक्षय कुमार, एक्‍ट्रेस मानुषी छिल्‍लर और डायरेक्‍टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी खासतौर पर वहां मौजूद हैं। फिल्‍म प्रमोशन के लिए इससे पहले अक्षय कुमार और मानुषी छिल्‍लर वाराणसी भी गए थे।

अक्षय कुमार ने निभाई पृथ्‍वीराज की भूमिका

फिल्‍म में अक्षय कुमार ने पृथ्‍वीराज की भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्‍म में संजय दत्‍त, सोनू सूद और आशुतोष राणा ने भी अभिनय किया है। वाराणसी में अक्षय कुमार ने मीडिया से कहा था कि यह दुर्भाग्‍य की बात है कि इतिहास में मुगलों के बारे में तो बहुत कुछ बताया गया लेकिन पृथ्‍वीराज चौहान के बारे में सिर्फ दो पैराग्राफ ही लिखा गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button