उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी ने गुजरात में किया रोड शो, जनता ने सम्मान

  • गुजरात में तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में किया विशाल रोड शो
  • रास्ते में सजे दिखे बुलडोजर माफिया के पतन और जनता के सुकून की कह रहे थे कहानी
  • योगी योगी के नारों से जनता ने किया इस्तकबाल
  • भाजपा उम्मीदवार किशोर भाई के लिए मांगा जनसमर्थन

लखनऊ/सूरत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को वारछा रोड विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। योगी को देखने उमड़ी जनता ने योगी-योगी के गगनचुंबी नारों व पुष्प वर्षा से उनका स्वागत व सम्मान किया तो योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर गुजरात की जनता का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक घण्टे से अधिक देर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उमिया माता मंदिर से किया रोड शो का आगाज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले पाटीदार समाज की कुल देवी उमिया माता मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। बता दें कि गुजरात में पाटीदार समाज की भागीदारी 14 प्रतिशत है। वे यहां की 70 सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं।

योगी की झलक पाने को बेताब दिखे लोग

रोड शो के दौरान योगी आदित्यनाथ की झलक पाने को लोग बेताब दिखे। पूरा रास्ता सिर्फ योगी योगी की गूंज से गुंजायमान हो गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की जबरदस्त भीड़ रही। फ्लाईओवर पर लोग रुक कर योगी आदित्यनाथ की झलक अपने मोबाइल में कैद करते रहे। योगी ने भी उन्हें निराश नहीं किया, बल्कि मुस्कुरा कर सभी का अभिवादन किया। युवा सीएम योगी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते भी दिखे। लोगों के उत्साह को देखते हुए स्थानीय पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सड़क पर खड़े रहे बुलडोजर

रोड शो के दौरान रास्ते में गुजरात की जनता ने कई जगहों पर बुलडोजर सजा रखे थे। इन्हें देख योगी आदित्यनाथ मुस्कुरा पड़े। बुलडोजर सजाकर गुजरात की जनता ने बता दिया कि माफिया का पतन और आमजन के सुकून का यह प्रतीक योगी के यूपी की पहचान बन गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button