उत्तर प्रदेशगोरखपुर

पूर्वी यूपी में उच्च शिक्षा की कमी को योगी ने दूर किया : पंकज चौधरी

गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूर कर दिया है। पंकज चौधरी, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के प्रथम स्थापना दिवस समारोह और युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति व्याख्यानमाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि गोरक्षपीठ का शिक्षा से सदैव लगाव रहा है। पीठ के संरक्षण में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित दर्जनों संस्थाएं इसका प्रमाण हैं। कायाकल्प योजना से आज मुख्यमंत्री योगी ने पूरे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा की तस्वीर बदल दी है। इस योजना की ही देन है कि उनका गृह जिला प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में 73वें स्थान से 7वें स्थान पर आ गया है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश केंद्र की लगभग सभी योजनाओं में देश में नम्बर वन है। चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र महराजगंज में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार जताया।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने विश्वविद्यालय की प्रगति और यहां संचालित पाठ्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय अपने कुलाधिपति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में गोरखपुर को ज्ञान की नगरी बनाने के संकल्प को पूरा करने के जुटा है। अगले वर्ष तक एमबीबीएस की 150 सीटों के साथ यहां मेडिकल कॉलेज भी प्रारंभ हो जाएगा। ज्ञान, अनुसंधान एवं रोजगार आदि के लिए विश्वविद्यालय ने सालभर में ही कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ एमओयू साइन किए हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button