उत्तर प्रदेशलखनऊ

हर थाने में टॉप 10 अपराधियों पर हो कार्रवाई: योगी

  • जिला स्तर पर भी टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार कर होगी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपराधियों पर चाबुक बंद होने वाली नहीं है। उन्होंने शनिवार को एक बार फिर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिला और थाने स्तर पर अपराधियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री योगी का निर्देश है कि हर जिले में बड़े माफियाओं की सूची तैयार की जाए। जिला स्तर के माफियाओं की सूची अलग बनेगी। इसके साथ ही अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर थाने को भी सक्रीय करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर माह थाने में टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट तैयार की जाए। यह सूची बनाकर केवल खानापूर्ति नहीं करनी है। ऐसे सूचीबद्ध अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अगर पुलिस एक्टिव रहकर सूची के अनुसार कार्रवाई करेगी, तो यह सूची हर माह बदल जाएगी और एक समय बाद कोई टॉप-10 माफिया मिलेगा ही नहीं। मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर नजर रखेगा। उन जिलों को चिन्हित किया जाएगा जो अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में हीला-हवाली करेंगे। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियोजन को और भी मजबूत करने की जरूरत है। इस दिशा में ठोस प्रयास अपेक्षित है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button