उत्तर प्रदेशलखनऊ

आपातकाल शूरवीरों का सम्मान करेगा युवा मोर्चा

  • युवा मोर्चा आयोजित करेगा योग दिवस कार्यक्रम

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिलों में आपातकाल के शूरवीरों का सम्मान करेगा। यह कार्यक्रम 25, 26 एवं 27 जून को उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सभी जिलों में किया जायेगा। यह जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धन्नजय शुक्ला ने दी ।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में कल 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रातः काल योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय तथा मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने निवास स्थानों पर युवाओं को एकत्र कर व्यक्तिगत योग शिविर आयोजित कर रहा है।

युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं योग शिविर कार्यक्रम संयोजक अनुभव द्विवेदी ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी जनपद मऊ में योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button