बड़ी खबरविदेश

फ्रांस: इमैनुएल मैक्रॉन दूसरी बार बने राष्ट्रपति, दुनिया भर से बधाई

  • विपक्षी नेता मरीन ली पेन को दूसरी बार हराया

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 58.2 फीसदी मतों के साथ दूसरी बार जीत गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता मरीन ली पेन को दूसरी बार हराया है। इस जीत के साथ मैक्रॉन को पूरी दुनिया से बधाइयों का सिलसिला जारी है। वहीं, एफिल टॉवर के पास चैंप डे मार्स पार्क में विशाल स्क्रीन पर जीत का परिणाम दिखाए जाने के बाद मैक्रॉन के समर्थक खुशी से झूम उठे। हालांकि कुछ जगहों पर विरोध प्रदर्शन की भी खबरें हैं।

चुनाव के आधिकारिक आंकड़े आने के पहले ही ली पेन ने हार मान ली। मतगणना के शुरुआती रुझानों के साथ मैक्रॉन को जीत की बधाई देने वालों का तांता लग गया। माना जा रहा है कि फ्रांस के इस चुनावी नतीजे का यूक्रेन विवाद पर भी प्रभाव पड़ेगा। फ्रांस में इस चुनाव के लिए रविवार शाम सात बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों की मानें तो ये चुनावी नतीजे पूरे यूरोप के लिए बेहद मायने रखते हैं। इस जीत के साथ ही इमैनुएल मैक्रॉन 20 वर्षों के दौरान दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले फ्रांस के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं।

इन चुनाव नतीजों का यूक्रेन विवाद पर असर पड़ेगा। अपने पहले कार्यकाल में इमैनुएल मैक्रॉन ने खुद को प्रमुख वैश्विक नेता के तौर पर स्थापित किया है। वहीं, मैक्रॉन की जीत पर दुनिया भर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम पांच और वर्षों के लिए फ्रांस पर भरोसा कर सकते हैं। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम अपना अच्छा सहयोग जारी रखेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने फ्रांस के राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फ्रांस हमारे सबसे करीबी और सबसे महत्वपूर्ण सहयोगियों में से एक है।’ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडा और फ्रांस में लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम जारी रखने के लिए तत्पर हैं, जिसमें लोकतंत्र की रक्षा, जलवायु परिवर्तन, अच्छी नौकरियां पैदा करने व मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक विकास शामिल है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेबिययस ने कहा कि स्वस्थ, सुरक्षित और निष्पक्ष दुनिया के लिए फ्रांस और डब्ल्यूएचओ के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी जारी रखने के लिए तत्पर हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रॉन की जीत पर उन्हें बधाई दी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button