विदेश

आसान होगी भारत-जापान यात्रा, भारतीय कोविड टीका कोवैक्सीन को मिली जापानी मान्यता

टोक्यो। जापान और भारत के बीच यात्रा अब आसान हो जाएगी। जापान सरकार ने भारत में बने कोविड टीका कोवैक्सीन को मान्यता प्रदान कर दी है। इस पर अमल 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। कोरोना पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब लेकर आया था। ऐसे में कोरोना रोधी टीकों के बिना यात्रा पर पाबंदी लगी हुई थी। जापान जैसे कई देशों ने कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा विकसित टीके लगवाने वाले लोगों को ही अपने देश की यात्रा की अनुमति दे रखी थी। अब जापान ने भारत में बने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को भी अपने देश की कोविड-19 रोधी मान्यता प्राप्त टीकों की यात्रा अनुमति सूचा का हिस्सा बना लिया है।

भारत में कोवैक्सीन का निर्माण करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है। भारत बायोटेक की ओर से ट्वीट किया गया कि जापान सरकार ने भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को मान्यता प्राप्त टीकों की सूची में शामिल किया है। यह अनुमति रविवार यानी 10 अप्रैल 2022 से प्रभावी होगी। इससे भारत और जापान के बीच यात्रा की सुविधा सुगम होगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सरकार भी भारत बायोटेक के इस टीके कोवैक्सीन को यात्रा के लिए मंजूरी दे चुकी है। कोवैक्सीन टीका लगवाने वाले लोगों के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा भी सुगम हो चुकी है। भारत बायोटेक का दावा है कि कोवैक्सीन कोरोना रोधी टीकों के मामले में अंतरराष्ट्रीय मापदंडों पर खरी उतरती है। यही कारण है कि भारतीय टीके को लगातार अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिल रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button