बड़ी खबरविदेश

कनाडा में फिर भारतीय जश्न में खलल, दिवाली पर भिड़े खालिस्तानी समर्थक

ओटावा। कनाडा में एक बार फिर भारतीय और खालिस्तानी समर्थकों के बीच झगड़े की खबर है। कहा जा रहा है सोमवार शाम मिसिसॉगा शहर में दिवाली के जश्न के दौरान विवाद खड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुछ समय पहले ही भारत ने कनाडा से तथाकथित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ को रोकने के लिए कहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मिसिसॉगा में 400-500 लोगों में झड़प हो गई थी। एजेंसी ने न्यूज आउटलेट इनसॉगा के हवाले से लिखा कि झगड़ा माल्टन इलाके में हुआ था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पील रीजनल पुलिस का कहना है कि अधिकारियों को गोरवे और एट्यूड में तनाव की जानकारी मिली थी। पुलिस का कहना है कि उन्हें पता चला था कि पार्किंग लॉट में सैकड़ों लोग लड़ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी दिवाली के जश्न के दौरान भीड़ को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी ने इनसॉगा के हवाले से लिखा कि एक समूह भारतीय ध्वज फहरा रहा था। जबकि, अन्य खालिस्तान रेफरेंडम मूवमेंट का समर्थन कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉल के पार्किंग लॉट में पटाखे चलाए गए थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि झगड़ा इसकी वजह से हुआ था।

खालिस्तानी रेफरेंडम पर भारत का रुख

केंद्र ने कनाडा सरकार को भारत के खिलाफ आतंक और हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। पत्रकारों के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि अलगाववादी समूह की तरफ से कराए जा रहे रेफरेंडम के मुद्दे को दिल्ली में कनाडा के उच्चायोग के सामने उठाया गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button