विदेश

रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अधिकारियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

मॉस्को। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटेन खुल कर यूक्रेन का साथ दे रहा है। ब्रिटेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन सहित रूस पर तमाम प्रतिबंध लगा दिये हैं। अब रूस ने इन प्रतिबंधों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सहित शीर्ष ब्रिटिश अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही रूस और ब्रिटेन के बीच सीधी दीवार खिंच गयी है। ब्रिटेन ने रूस पर तमाम पाबंदियों का ऐलान किया है, वहीं यूक्रेन को तमाम तरह के हथियार दे रहा है। यूरोपीय देशों में ब्रिटेन ने ही रूस पर सर्वाधिक सख्त रुख अख्तियार किया है। यही नहीं रूस के कई संपन्न लोगों को संपत्तियां भी ब्रिटेन ने जब्त कर ली हैं।

हाल ही में, बीते शनिवार 10 अप्रैल को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरान कर वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया था। ये दोनों नेता, जॉनसन और जेलेंस्की कीव की सड़कों पर घूमते भी नजर आए थे। ब्रिटेन ने यूक्रेन को सैन्य साजो-सामान की खरीद के लिए दस करोड़ पाउंड देने का ऐलान भी किया है।

ब्रिटेन के इस यूक्रेन प्रेम पर रूस ने जवाबी कार्रवाई की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के रूस प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। यह रोक ब्रिटिश सरकार के अन्य शीर्ष अफसरों पर भी लागू होगी। इन पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button