विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान, बोले- ‘सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, अच्छा है’

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील और टैरिफ को लेकर चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूज एजेंसी एएनआई के एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं। यह एक अच्छा कदम है। हम देखेंगे कि क्या होता है।”

भारत पर लगाएंगे 25 प्रतिशत टैरिफ: ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने और एक अगस्त से जुर्माना वसूलने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इसके पीछे की वजह बताई, भारत और अमेरिका का दोस्त होने के बावजूद, व्यापार के मामले में कभी बहुत सहयोगी नहीं रहा है। भारत दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है और वहां नॉन-मॉनेटरी ट्रेड बैरियर्स भी बेहद जटिल और आपत्तिजनक हैं। ट्रंप ने कहा, यही वजह है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक लेन-देन सीमित रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा था, ‘याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं। इसके अलावा, उसने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ, वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके, सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को पहली अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त सभी के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मागा ​(Make America Great Again)!’

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button