कारोबार

एपीडा में डायरेक्टर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर निदेशक (डायरेक्टर) सहित विभिन्न 7 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एपीडा की ओर से जारी 7 रिक्तियों में निदेशक (डायरेक्टर) का 1, सचिव (सेक्रेटरी) का 1, महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) के 2 और उप महाप्रबंधक (डिप्टी जनरल मैनेजर) के 3 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित पदों के लिए अधिसूचना के जारी होने की तारीख से 30 दिनों तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विभाग के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री या अन्य पात्रता व कौशल होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 67,700 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एपीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘उप महाप्रबंधक (कार्मिक), एपीडा, तीसरी मंजिल, एनसीयूआई बिल्डिंग, 3 इंस्टीट्यूशनल एरिया, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली-110016’ पते पर तय समय सीमा के अंदर डाक या अन्य माध्यम से पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि प्रतिनियुक्ति की प्रारंभिक अवधि दो वर्ष होगी, जिसे हर वर्ष आगे बढ़ाया जा सकेगा। प्रतिनियुक्ति की अधिकतम निरंतर अवधि पांच वर्ष होगी। वहीं, भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को एपीडा की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित रिक्तियों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button