बड़ी खबरविदेश

US Firing: अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

मोंटेरे पार्क, एपी। अमेरिका के लॉस एंजिलिस से अंधाधुंध गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में 9 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित मोंटेरे पार्क में चीनी चंद्र नववर्ष समारोह के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

शहर में रहती है एशियाई आबादी

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि यह गोलीबारी मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में हुई। एक व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। यह शहर लॉस एंजिल्स से करीब 16 किलोमीटर दूर है।

गोलीबारी वाले स्थान के पास में स्थित एक रेस्त्रां के मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि तीन लोग उनके रेस्त्रां में आ गए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने सेउंग वोन चोई को बताया कि मशीन गन लिए हुए एक शूटर के पास कई राउंड की गोलियां भी मौजूद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गोलीबारी की घटना रात 10 बजे हुई।

बता दें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के बड़े चंद्र नववर्ष कार्यक्रमों में से एक दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई थी।

फ्लोरिडा में 8 लोग हुए थे घायल

इससे पहले फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो गए थे। फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हुई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button