उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबहराइच

IOA के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- जांच में बृजभूषण मिले निर्दोष तो खिलाड़ियों से वापिस लिए जाएं Medal

बहराइच। जिले में चल रहे जी -20 योगासन के रिकॉर्ड धारकों को सम्मानित करने बहराइच पहुंचे भारतीय ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के महासचिव डा. आनंदेश्वर पांडेय ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए और अगर जांच में सांसद दोषी नहीं मिले तो खिलाड़ियों के पदक छीन लेने चाहिए।

कुश्ती संघ अध्यक्ष के पद एवं खिलाड़ियों के आरोप को लेकर जब मीडिया ने बातचीत की तो आनंदेश्वर पाण्डे ने साफ तौर पर कहा कि मेरे ऊपर भी पहले इस तरह के आरोप में चुके हैं। लेकिन ऐसे आरोप निराधार होते हैं, न्यायिक एजेंसी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोप जांच में सत्य पाए जाते हैं तो मैं खेल जगत से सबसे पहले सन्यास ले लूंगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button