देशबड़ी खबर

CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सामने आया घटना का वीडियो

मंदसौर: इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के मंदसौर से सामने आ रही है। यहां सीएम डॉ मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक सीएम मोहन यादव शनिवार सुबह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे। पूरी घटना गांधी सागर फॉरेस्ट मन्दसौर रिट्रीट की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हॉट एयर बलून में आग लगी हुई देखी जा सकती है। वहीं सीएम मोहन यादव भी इसमें सवार दिख रहे हैं। हालांकि आग बहुत ज्यादा भयानक नहीं थी, जिससे सीएम मोहन यादव को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

सीएम ने की क्रूज की सवारी

बता दें कि इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम को गांधीसागर में चम्बल नदी की अद्भुत और मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज की सवारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गीत भी गुनगुनाए तथा क्रूज में बज रहे गीतों का आनंद लेकर सभी के बीच एक आत्मीय माहौल बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नदी की निर्मल धाराओं पर आगे बढ़ते हुए प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चम्बल का यह नैसर्गिक सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहां की स्वच्छ जलधारा और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button