उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरलखनऊ

अब दूरदर्शन पर बच्चों को पढ़ाएंगी जौनपुर की प्रीति श्रीवास्तव, पीएम ई विद्या के तहत मिला राष्ट्रीय मंच

जौनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल बन चुकीं उत्तरप्रदेश में जौनपुर जिले की राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्हें प्रधानमंत्री ई-विद्या कार्यक्रम (पीएम ई विद्या) के तहत दूरदर्शन के डीटीएच चैनलों पर प्रसारित होने वाले शैक्षिक डिजिटल कंटेंट के निर्माण के लिए चुना गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे प्रदेश से योग्य तथा प्रतिभाशाली शिक्षकों को आमंत्रित कर शैक्षिक वीडियो सामग्री तैयार की जा रही है, जिसे देश भर के बच्चों तक पहुंचाया जाएगा। जौनपुर के कंपोजिट विद्यालय, रन्नो, बक्शा की शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव को इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने एवं वीडियो शूट में शामिल होने के लिए चुना गया है। यह केवल उनके व्यक्तिगत योगदान का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे जौनपुर जनपद के लिए गर्व की बात है।

गौरतलब है कि प्रीति श्रीवास्तव ने अपनी योग्यता और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके प्रयासों ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। प्रीति श्रीवास्तव का यह चयन इस बात का प्रमाण है कि समर्पित और नवोन्मेषी शिक्षकों को उचित मंच मिलने पर वे शिक्षा की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं। जनपद जौनपुर के लिए यह एक प्रेरणादायक उपलब्धि है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक संकेत भी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button