अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलाइव टीवीस्वास्थ्य

संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी के साथ अन्य सेवाएं बहाल, साथ ही साथ बाजार की भी लौटी रौनक।

आज भारी संख्या में पहुंचे मरीज।

 मूंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का ताला खुलने के साथ ही न्यायालय के आदेश के क्रम में सीएमओ की ओर से शुक्रवार को संचालन के संबंध में आदेश दिया गया। आदेश मिलने के बाद शनिवार को इमरजेंसी ओपीडी के साथ ही अन्य सभी सेवाएं शुरू हो गई हैं। सुबह से ही मरीज की ओपीडी में भीड़ लगी रही। अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, पैथालॉजी, महिला विभाग में मरीजों की संख्या अधिक दिखी। हड्डी व जोड़ रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक दिखी। अस्पताल खुलने के बाद पहुंचे मरीज का उपचार शुरू होने से वह खुश दिखाई पड़े। संजय गांधी अस्पताल के अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में सभी सेवाएं बहाल हो गई हैं। ओपीडी में भारी संख्या में मरीज पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। वही पैथोलॉजी समेत अन्य जांच के लिए भी मरीज की भीड़ दिखाई पड़ी। उन्होंने बताया कि अस्पताल संचालित होने से मरीज को अपना इलाज करवाने में अब दिक्कत नहीं आएगी। वह ओपीडी इमरजेंसी समेत अन्य सेवाओं में पहुंचकर अपना इलाज करा सकते हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button