ताज़ा ख़बरदेश

महाविकास आघाड़ी की बैठक में शामिल नहीं हुई शिवसेना

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र से पहले महाविकास आघाड़ी के घटक दलों की बुधवार को हुई बैठक में शिवसेना का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। शिवसेना के इस रुख से अटकलों का बाजार गर्म है। यह बैठक राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में उनके आवास पर आयोजित की गई थी, जो गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारियों पर चर्चा से संबंधित थी। राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के बालासाहेब थोरात एवं अशोक चव्हाण समेत कई प्रमुख नेता बैठक में शामिल हुए।

बैठक में महाविकास आघाड़ी के घटक दलों कांग्रेस तथा राकांपा ने गुरुवार को होने वाले विधानसभा के विशेष अधिवेशन के बारे में चर्चा की है। अधिवेशन के लिए कांग्रेस तथा राकांपा के सभी विधायकों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस बैठक के लिए शिवसेना नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन शिवसेना का कोई भी नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि शिवसेना विशेष सत्र में महाविकास आघाड़ी से अलग होने का निर्णय कर सकती है। हालांकि इस संबंध में शिवसेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। शिवसेना के इस रुख से कयास लगाया जा रहा है कि उद्धव आज शाम तक सुप्रीम कोर्ट के रुख को देखने के बाद महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बैठक के बाद कांग्रेस तथा राकांपा नेताओं ने भी कोई बयान नहीं दिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button