उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बरामद 19 कुंतल पटाखा… नगराम-निगोहां में छापेमारी, अवैध भंडारण पर कार्रवाई

एसीपी मोहनलालगंज के नेतृत्व में नगराम व निगोहां इलाके में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को निगोहां कस्बा में पटाखा कारोबारियों के तीन घरों में छापे मारे, वहां से से 19 कुंतल पटाखा बरामद किया गया है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एसओ निगोहां अनुज तिवारी व नगराम पुलिस टीम के साथ कस्बे में तीन घरों में छापेमारी की । जहाँ दो घरों से सूतली बम सहित 19 कुंटल से पटाखे बरामद किए गए। पटाखा कारोबारी आबादी के बीच घरों में पटाखों का भंडारण कर रखा है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए लोगों के पास से लाइसेंस नही मिला। पुलिस के मुताबिक आसपास के जिलों से पटाखा लाकर अवैध रूप से घनी आबादी में भंडारण कर रखा था। एसीपी के मुताबिक पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button