उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपने हुनर से जीता लोगों का दिल, अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2025 से डॉ. अनिल और पंकज प्रसून सम्मानित

लखनऊ के प्रख्यात फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ रंगकर्मी व वैज्ञानिक डॉ. अनिल रस्तोगी और व्यंग्यकार, वैज्ञानिक पंकज प्रसून को बैंगलौर के अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय सम्मान- 2025 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. अनिल को 31 हजार रुपये, प्रसून को 11 हजार और प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. इंदु झुनझुनवाला ने बताया कि डॉ. रस्तोगी को रंगमंच एवं अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान और कवि पंकज को साहित्यिक योगदान के लिए अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय नीरज कुमार अवस्थी युवा सम्मान दिया जाएगा। सम्मान 8 नवम्बर को बैंगलोर में होने वाले अभ्युदय के वार्षिक उत्सव में दिया जाएगा।

डॉ. अनिल रस्तोगी ने 99 नाटकों के एक हज़ार शो, 75 फ़िल्में एवं 14 वेब सीरीज, विभिन्न टीवी सीरियल में 500 एपिसोड कर चुके हैं। पंकज प्रसून अब तक हज़ार से ज़्यादा राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में भाग ले चुके हैं। उनकी 11 किताबें प्रकाशित हैं। अनिल रस्तोगी सीडीआरआई लखनऊ में बायोकेमेस्ट्री के हेड रह चुके हैं वहीं पंकज प्रसून भी इसी संस्थान में वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. अनिल रस्तोगी ने इस एवार्ड पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक ही संस्थान से जुड़े दो लोगों को एक ही मंच पर एक साथ सम्मान मिल रहा है। पंकज प्रसून ने कहा कि उनके लिए गर्व की बात यह है कि उन्हें डॉ. अनिल रस्तोगी के साथ सम्मानित किया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button