उत्तर प्रदेशमेरठ

अग्निपथः रालोद करेगा युवा पंचायत

मेरठ। सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के विरोध के बीच राजनीति भी तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में युवाओं की लड़ाई लड़ने के लिए रालोद ने अपनी आस्तीनें चढ़ा ली है। हाल में राज्यसभा सदस्य बने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने युवा पंचायतें आयोजित करके अग्निपथ योजना का विरोध का ऐलान किया है।

राष्ट्रीय लोकदल के मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में 28 जून से 16 जुलाई तक युवा पंचायतें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित की जाएंगी। 28 जून को शामली जनपद, 01 जुलाई को मथुरा जनपद , 03 जुलाई को मुजफ्फरनगर जनपद, 04 जुलाई को बिजनौर जनपद, 06 जुलाई को बुलंदशहर जनपद, 08 जुलाई को अमरोहा जनपद, 09 जुलाई को मुरादाबाद जनपद, 11 जुलाई को अलीगढ़ जनपद, 12 जुलाई को आगरा जनपद, 14 जुलाई को जनपद गाजियाबाद और और 16 जुलाई को जनपद बागपत में युवा पंचायत आयोजित की जाएंगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button