ताज़ा ख़बरदेश

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को एक माह की पैराेल, यूपी के बागपत में रहेंगे

  • हनीप्रीत और चचेरे भाई के साथ रोहतक जेल से बागपत नाम चर्चा घर पहुंचे

रोहतक। साध्वी यौन शोषण मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक माह की पैरोल दी गई है। शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम सुनारिया जेल से बागपत के लिए रवाना हुए। अगले एक माह तक राम रहीम बागपत के नाम चर्चा घर में ही रहेगा।

राम रहीम ने एक महीने की पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने अपनी पैरोल में हरियाणा से बाहर उत्तर प्रदेश में रहने की इच्छा जताई थी। जेल प्रशासन ने इस बारे में बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। गुरुवार को बागपत प्रशासन की तरफ से हरियाणा को एनओसी भेज दी गई थी। शुक्रवार सुबह रोहतक पुलिस की अलग-अलग तीन टीमें सुनारिया कारागार पहुंची और इसी दौरान यूपी पुलिस की टीम भी रोहतक पहुंच गई। यहां राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत तथा चचेरा भाई चरणजीत सिंह व एक अन्य पारिवारिक सदस्य भी पहुंचा।

जेल में सुबह सात बजे हाजिरी के समय राम रहीम को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बागपत के लिए रवाना किया गया। इससे पहले भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी और पैरोल के दौरान बाबा गुरुग्राम स्थित डेरे में रहे थे। इस बार पैरोल के दौरान बाबा के लिए जेल प्रशासन ने कुछ हिदायतें भी जारी की हैं, उन्हीं हिदायतों के चलते बाबा को आश्रम में रहना होगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button