उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर हिंसा मामले में मास्टर माइंड के रिश्तेदार की अवैध बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

  • पुलिस की जांच में बिल्डिंग में मास्टर माइंड का लगा है पैसा, भारी पुलिस बल तैनात

कानपुर। कानपुर के बेकनगंज में जुमा की नमाज के बाद हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी समेत अन्य पर पुलिस के साथ जांच एजेंसियों ने कार्यवाही तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को मास्टर माइंड एमएम जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जफर हयात हाशमी के रिश्तेदार मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बनी बिल्डिंग को ढहाने की कार्यवाही करने पहुंचा।

भारी पुलिस बल के साथ आरएएफ के जवान व प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी मौके पर है। उन्होंने बताया कि स्वरूप नगर थाना क्षेत्र के मोतीझील-बेनाझाबर रोड पर एक अवैध रूप से आलीशान इमारत बनाई गई थी।

इस इमरात में कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी का पैसा लगा होने के सबूत मिले हैं। वहीं मानक के अनुसार कानपुर विकास प्राधिकरण व अन्य विभागों से भी जांच में इमारत को अवैध रूप से बनाए जाने के साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर इमारत को गिराने की कार्यवाही की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button