उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

  • यूपी बोर्ड की 10वीं में 88.18 और 12वीं की परीक्षा में 85.33 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनो को हार्दिक बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है। माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 88.18 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने पास की है। कानपुर नगर के प्रिन्स पटेल ने 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा में 85.33 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। फतेहपुर जिले की दिव्यांशी ने 95.40 प्रतिशत के साथ प्रदेश में टॉप किया है। प्रयागराज की अंशिका यादव ने 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह भी इतने ही अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। फतेहपुर के बालकृष्ण ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button