उत्तर प्रदेशलखनऊ

काबुल के गुरुद्वारे पर हमले से सिख समुदाय में आक्रोश

लखनऊ। अफगानिस्तान में काबुल के गुरुद्वारे पर आतंकी हमले की नाराजगी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के सिख समुदाय में काबुल के हमले को लेकर व्यापक आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरु का ताल गुरुद्वारा, लखनऊ में यहियागंज गुरुद्वारा, अयोध्या में गुरुद्वारा, लखीमपुर में गुरुद्वारा, वाराणसी में लक्सा के गुरुद्वारा की समितियों के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से विदेशों में रह रहे सिख समुदाय के लोगों पर हमले की कड़ी निंदा की गयी है। अफगानिस्तान में काबुल के गुरुद्वारे में विस्फोट में एक व्यक्ति की मृत्यु के समाचार से समितियों के सदस्य बेहद दुखी हैं।

लखनऊ के नाका हिंडोला स्थित गुरुद्वारे समिति के पदाधिकारियों ने भी सिख समुदाय के ऊपर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस प्रकार के हमले को कायराना हरकत बताते हुए भारतीय लोगों को विदेशों में सुरक्षा देने की मांग की है। काबुल विस्फोट की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिये जाने की भी मांग की है। बता दें कि शनिवार सुबह अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे में दो विस्फोटों के बाद धुंआ धुंआ हो गया। धुंआ छटने के बाद सामने आया कि कुछ लोगों की मौत हो गयी है। फिलहाल घटनास्थल से मिली सूचना में एक व्यक्ति के मौत की पुष्टी हुई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button