उत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में मुख्यमंत्री में नई कूड़ा गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अपने दौरे पर मेरठ पहुंचे। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए 76 नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को पुलिस लाइंस में बने हेलीपैड पर उतरा। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगर निगम की 76 नई डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों, एक मोबाइल काम्पेक्टर और एक रोड स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे शहर में सफाई अभियान को सुचारू बनाने में नगर निगम को सहायता मिलेगी। इससे पहले हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित दूसरे कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल नन्दी, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर सुनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक और जनप्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button