उत्तर प्रदेशलखनऊ

संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार से मिले केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार से औपचारिक मुलाकात की। मौर्य ने विश्व संवाद केन्द्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेन्द्र से भी मुलाकात की।

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन मंत्री धर्मपाल गुरुवार को सह सरकार्यवाह अरुण कुमार से मिलने विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे थे। अरुण कुमार संघ की एक आवश्यक बैठक के सिलसिले में लखनऊ के प्रवास पर हैं। संघ की बैठक गुरुवार को थी। बैठक में दोनों क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक और कुछ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button