उत्तर प्रदेशलखनऊ

केशव मौर्य ने बुलाई मुख्य विकास अधिकारियों की बैठक, सरकारी योजनाओं को लेकर की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित योजना भवन में यूपी के मुख्य विकास अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य विकास के साथ संयुक्त विकास आयुक्त भी शामिल हुए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के विकास और सरकार के योजनाओं की समीक्षा की और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर सभी मुख्य विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की ओर से ग्रामीण स्तर पर कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में गांव के संतुलित विकास के लिए अधिकारियों को एक कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है। आज शहर से पलायन करके कोई गांव नहीं जाता है लेकिन गांव से पलायन करके शहर आने का कारण यह है कि गांवों में सुविधाओं का अभाव है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार का बजट में शहर और गांव को लेकर एक दृष्टिकोण है। हमारी सरकार गांव में सड़क, बिजली, हर घर जल, शौचालय, पीएम आवास, राशन, आयुष्मान भारत कार्ड समेत कई योजनाएं प्रदेश में दी जा रही है।

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार जातियों वाली बात को लेकर कहा कि गरीब, नौजवान, महिलाओं और किसानों को लेकर सभी मुख्य विकास अधिकारी और संयुक्त विकास आयुक्त फोकस करें और इनको प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों को समय से योजनाओं का लाभ दें। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि हमारे प्रयास से यूपी विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यूपी हर क्षेत्र में नंबर 1 होगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button