उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1172 मिले संक्रमित

लखनऊ। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। गुजरे एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में लगभग 60 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में शुक्रवार को 1172 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अलीगंज में 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आलमबाग में 156 लोग संक्रमित मिले हैं। वही चिनहट में 149 लोग वायरस की जद में आ गए हैं। इंदिरा नगर में 121 लोग वायरस की गिरफ्त में है। एक सप्ताह पहले इन इलाकों में मरीजों का ग्राफ 300 से 500 के बीच पहुंच गया था।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई है। रोजाना लगभग 20 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार कांटेक्ट रेसिंग हो रही है। घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर जांच कराई जा रही है। मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चल रहा है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button