उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: अब कांग्रेस-बसपा में छिड़ा ट्विटर वॉर, दोनों दल एक दूसरे पर लगा रहे आरोप…

लखनऊ। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी में इन दिनों ट्वीटर वॉर छिड़ गई है। दोनों दल ट्वीट कर एक दूसरे की पार्टी के नाम को परिभाषित करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि बीती 23 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया था कि कि बहन मायावती जी जिस तरह भाजपा के सुर में सुर मिला रही हैं, इसे लेकर हमने तो पहले ही कहा था कि बसपा में बी का मतलब बीजेपी से है और अब ये बात उत्तर प्रदेश के बच्चे-बच्चे को पता चल चुकी है।

बीएसपी ने कांग्रेस को बताया कन्फ्यूस्ड…

इस पर पलटवार करते हुए बसपा मुखिया मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने ट्वीट कर कांग्रेस के सी का मतलब कन्फ्यूजन बताया है। आकाश ने ट्वीट पर लिखा है कि बच्चा -बच्चा जानता है कि कांग्रेस के सी का मतलब ही कन्फ्यूजन है। 3 साल हो गए, लेकिन पार्टी‌ अध्यक्ष किसे बनाए इसे लेकर कन्फ्यूजन है। प्रियंका जी चुनाव लड़ें कि नहीं इस पर कन्फ्यूजन है। यहां तो पूरी पार्टी ही बीजेपी में शामिल होने के लिए भागी जा रही है। रोकिए भाई किसी को तो रोक लीजिए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button