उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

सपा-आरएलडी गठबंधन में चल रही तनातनी, नहीं सुलझा बिजनौर सीट का विवाद

लखनऊ। यूपी में सपा-आरएलडी गठबंधन में गर्मा-गरमी चल रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है बिजनौर सदर सीट पर जारी विवाद। बता दें, इस सीट पर सपा और रालोद दोनों के उम्मीदवार आमने सामने हैं। बिजनौर सदर सीट से आरएलडी ने डॉक्टर नीरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सिंबल भी जारी कर दिया गया है। वहीं सपा नेता डॉ रमेश तोमर का दावा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें सिंबल दिया है। लेकिन उन्होंने अबतक नामांकन नहीं किया है।

डॉ रमेश तोमर का कहना है कि सपा प्रमुख के आदेश पर वह चुनाव मैदान में उतर कर जनता के बीच जाएंगे। वो जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। यह विवाद केवल बिजनौर सीट पर ही नहीं बल्कि बागपत से लेकर मथुरा तक फैला हुआ है। विवाद के चलते दोनों दलों का भविष्य खतरे में हो सकता है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button