उत्तर प्रदेशपीलीभीत

पीलीभीत: शादी से सात दिन पहले ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की मौत, परिवार में कोहराम

पीलीभीत। ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। उसकी सात दिन बाद ही शादी होनी थी।  इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा रहा।  जीआरपी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम रुपपुर कृपा निवासी दीपक मौर्य (30) पुत्र होरीलाल रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी इन दिनों पीलीभीत-बरेली रेलखंड पर बिजौरिया स्टेशन के पास चल रही थी। परिजन की मानें तो वह इन दिनों की-मैन का काम देख रहे थे।  रविवार सुबह करीब पांच बजे से ड्यूटी थी।  इसलिए वह अपने अन्य साथियों संग हर बार की तरह नवाबगंज में ही रुक गए थे। उसके बाद सुबह अपने काम पर गए। फिर ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे थे।

इस बीच ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर गांव से परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जीआरपी भी पहुंच गई। फिर हादसे की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि दीपक की शादी तय हो चुकी थी। उसकी 29 जनवरी को शादी थी और घर में तैयारियां चल रही थी। इस हादसे ने परिवार में कोहराम मचा रहा।

शादी है अब तो छुट्टी ले लो..

रेलकर्मी दीपक मौर्य तीन भाइयों में छोटा था। इसके अलावा दो बहनें हैं। दीपक की शादी तय हो चुकी थी और 29 जनवरी को बारात थी।   इसे लेकर परिवार में खुशनुमा माहौल था।  रविवार सुबह जैसे ही हादसे में जान जाने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। एक पल में खुशियां मातम में बदल गई।

परिजन की मानें तो उन्होंने कई बार दीपक से कहा था कि बरात के दिन नजदीक आ चुके हैं। अब तो काम पर मत जाओ, छुट्टी ले लो। मगर वह हंसकर टाल गया और कहा था कि जल्द अवकाश ले लूंगा। अब उसके कहे यही शब्द ध्यान कर परिवार में चीख पुकार मची रही।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button