उत्तर प्रदेशलखनऊ

वंशवादी राजनीति के आरोपों पर सपा का भाजपा पर पलटवार

  • भाजपा नेताओं के सक्रिय राजनीति में शामिल बेटों के लिखे नाम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के समाजवादी पार्टी (सपा) पर वंशावादी राजनीति का आरोप लगाए जाने के बाद सपा ने पलटवार किया है। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन भाजपा नेताओं के बेटों व परिवारीजनों की तस्वीर साझा की है जो सक्रिय राजनीति में हैं। तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि सवाल उठाने वाले इन चेहरों को भी देख लें।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा व उनके बेटे बी वाई राघवेंद्र, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व उनके बेटे दुष्यंत सिंह, मेनका गांधी व उनके बेटे वरुण गांधी, विजय राजे सिंधिया व वसुंधरा राजे सिंधिया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनके बेटे अभिषेक सिंह समेत अन्य नेताओं की फोटो साझा कर भाजपा को घेरा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button