आज़मगढ़उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी के आजमगढ़ जिला अस्पताल के बिस्तर पर सोता मिला आवारा कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मंडलीय जिला अस्पताल का एक चौंंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मंडलीय जिला अस्पताल में एक दुर्लभ दृश्य रिकॉर्ड किया गया, जहां एक कुत्ता अस्पताल के बिस्तर पर आराम कर रहा था और बगल में मरीजों का इलाज किया जा रहा था. इस पूरी घटना को मरीज के तीमारदारों ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया. अब अस्पताल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो जिसमें जनरल वार्ड में एक आवारा कुत्ता बिस्तर पर पड़ा हुआ है. अस्पताल में अपने मरीज का इलाज कराने आए परिजनों ने अस्पताल के बेड पर लेटे कुत्ते को वीडियो बना लिया और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना, लाशें खा रहे थे कुत्ते

मंडलीय जिला अस्पताल से इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी आवारा कुत्तों के शव खाने की एक घटना सुर्खियों में रही थी. तब घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया था कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो, लेकिन हाल ही में सामने आए वीडियो ने अस्पताल में प्रबंधन की कमी की पोल खोल दी है. अधिकारियों ने अभी तक घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button