उत्तर प्रदेशलखनऊ

लॉ-मार्टिनियर की दो छात्राएं पॉजिटिव, दो दिन तक स्कूल बंद

लखनऊ। लॉ-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राओं के कोरोना संक्रमित निकलने की वजह से विद्यालय को अगले दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों दिन नगर निगम की टीम विद्यालय में सैनिटाइजेशन करेगी। लॉ-मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य आशिता दास ने बताया कि कक्षा दो और छह की एक-एक छात्रो कोरोना संक्रमित हुई है। छात्रों के स्वास्थ्य और कोविड गाइडलाइन को देखते हुए विद्यालय 25 और 26 अप्रैल को बंद रहेगा।

प्रधानाचार्या ने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू हो रहीं आईसीएससी की परीक्षाएं और 26 अप्रैल से शुरू होने वाली आईएससी की परीक्षाएं अपने निधार्रित समय पर होगी। परीक्षा केन्द्र बिल्कुल अलग बनाए गए हैं। जिससे कोई समस्या नहीं होगी। वहीं नगर निगम की टीम सैनिटाइजेशन करेगी। जिसके बाद 27 अप्रैल से विद्यालय अपने समय पर खुलेगा।

मास्क पहनकर ही बाहर निकलें-डीएम

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि स्कूल में सैनिटाइजेशन कराया रहा है। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार कान्टैक्ट ट्रेसिंग कराते हुए टेस्टिंग करायी जा जाएगी। जिलाधिकारी ने अपील की है है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सार्वजनिक स्थानो, स्कूलों, बाजारों में निकलने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे। कोविड संक्रमण के लक्षण दिखते ही तत्काल टेस्टिंग कराएं। कोविड से  सम्बंधित अधिक जानकारी और समस्या के लिए इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमांड सेंटर की हेल्पलाइन नम्बर 0522-4523000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button