उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: गौतम बुद्ध नगर जिले में पिछली बार भाजपा ने किया सबका सफाया, तीनों सीटों पर जमाया था कब्जा

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गौतम बुद्ध नगर जिले में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-एनसीआर से सटा होने के कारण यह जिला राज्य की राजनीति में विशेष आर्थिक और सामाजिक महत्व रखता है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 3 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें नोएडा (61), दादरी (62) और जेवर (63) शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कब्जा जमाया था। नोएडा सीट से वर्तमान में भाजपा के पंकज सिंह विधायक हैं और दादरी विधानसभा का नेतृत्व भाजपा के तेजपाल सिंह नागर कर रहे हैं। वहीं, जेवर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के धीरेंद्र सिंह विधायक हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव में नोएडा विधानसभा क्षेत्र में पंकज सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 1.81 लाख से अधिक वोटों से हराया था। क्षेत्र के 7,14,072 वोटों (2022 के अनुसार) में से 70.16 प्रतिशत मतदाताओं (कुल 2,44,319 वोट) ने पंकज सिंह को वोट दिया था, जबकि सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी को कुल 62,806 हजार वोट मिले। बसपा के कृपा राम शर्मा कुल 16,292 वोटों के साथ तीसरे और कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक 13,494 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पिछली बार इस सीट से कुल 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था।

दादरी में तेजपाल सिंह नागर ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी को 1.38 लाख से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। विधानसभा क्षेत्र की कुल वोटों में से 61.64 वोट (2,18,068 मत)भाजपा प्रत्याशी को मिले। वहीं, सपा प्रत्याशी राजकुमार भाटी को कुल 79,850 मतदाताओं ने वोट दिया। बसपा से मनबीर सिंह और कांग्रेस से दीपक कुमार भाटी (चोटीवाला) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। 2022 में दादरी सीट पर 14 प्रत्याशी उतरे थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में जेवर सीट पर भाजपा के धीरेंद्र सिंह को 56 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली थी। क्षेत्र के आधी से अधिक (55.53 प्रतिशत) मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुना। धीरेंद्र सिंह को कुल 1,17,205 वोट मिले थे, जबकि लोकदल के अवतार सिंह भड़ाना को कुल 60,890 वोट हासिल हुए। बसपा के नरेंद्र कुमार को कुल 45,256 वोट और कांग्रेस के मनोज को महज 3,200 वोट हासिल हुए। कुल 12 प्रत्याशियों ने पिछली बार जेवर सीट से चुनाव लड़ा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button