उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
चिनहट ग्रामीण मंडल में सचिन शर्मा ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं

बख्शी का तालाब, लखनऊ। विधानसभा बख्शी का तालाब के अंतर्गत चिनहट ग्रामीण मंडल में दीपावली के पावन अवसर पर आत्मीय मुलाकात एवं शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री अमरेन्द्र भारद्वाज जी की अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई श्री सचिन शर्मा जी ने उपस्थित होकर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री सचिन शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान, आपसी सहयोग और जनसेवा की भावना ही संगठन को मजबूत बनाती है।
इस दौरान आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देखने को मिला।





